छत्तीसगढ़ में बुलडोजर संस्कृति, महिला सरपंच की दबंगई,मितानिन की बाउंड्री वॉल पर चलवाया बुलडोजर,


कार्रवाई की मांग,
उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर संस्कृति अपना रंग दिखा रही है।

एक महिला सरपंच  ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक मितानीन‌  के हक  की जमीन बने हाते  को बुलडोजर से तुड़वा दिया बिलासपुर गया।

  बिलासपुर जिले की एक महिला सरपंच की   दबंगई का मामला सामने आया है, जहाँ मितानिन ने गांव की सरपंच और उपसरपंच पर दबंगई करने और बलपूर्वक गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से बाउंड्रीवाल को तोड़ने का आरोप लगाया है।



रतनपुर थाना इलाके के ग्राम पंचायत सीस में स्वास्थ्य मितानिन अश्वनी डिक्सेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह जब अपने घर पर नहीं थी और पंचायत के टीकाकरण में गई थी।
इसी बीच सरपंच मालती डिक्सेना, सरपंचपति जगमोहन डिक्सेना और उपसरपंच रामलखन जायसवाल के द्वारा बिना कोई सूचना दिये बाउंड्रीवाल को बलपूर्वक गैरकानूनी तरीके से तोड़ दिया गया।


मितानिन ने रतनपुर पुलिस को दिये शिकायत में यह भी बताया कि तीन लोग मेरे परिवार से ईर्ष्या रंजिश दुश्मनी रखते है इसके पूर्व भी उक्त पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा मुझे जमीन छोड़ने के बारे में पंचायत में अपमानित किया जा चुका है। उन्होंने आगे लिखा है कि बार बार धमकी दी गई कि उनको जमीन से भगा दिया जायेगा।

बेजाकब्जा बताकर कार्रवाई की, लेकिन तहसीलदार ने स्थगन आदेश दिया है.

20 साल पहले करीब डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि पर काबिज होकर मकान और बाड़ी बनाकर परिवार सहित निवासरत है। ग्राम पंचायत की शिकायत पर रतनपुर तहसीलदार के यहाँ मामला पेंडिग है, और तहसीलदार ने स्थगन आदेश जारी किया था। उसके बाद भी पंचायत प्रतिनिधियों ने बाउंड्रीवाल तोड़ दिया।

मितानिन अस्वनी डिक्सेना ने दावा किया है कि गांव के सरकारी जमीन पर अनेक लोगों ने कब्जा कर मकान बनाया है, 20 साल पहले उसने भी सरकारी जमीन पर मकान और बाड़ी बनाया था। जहाँ उसका परिवार रहता है, लेकिन सरपंच और उपसरपंच ने उसके ही घर को निशाना बनाया। उससे पीड़िता को आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ा है। मितानिन ने रतनपुर पुलिस को शिकायत देकर जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद किसके सह पर छत्तीसगढ़ में बुलडोजर संस्कृति पनप रही Back। मध्यप्रदेश और  उत्तर प्रदेश में इस संस्कृति का काफी विरोध होता रहा है। अब यह संक्रामक रोग छत्तीसगढ़ में भी पैर पसार रहा है। जो चिंता का विषय है। सरपंच द्वारा मितानीन के वैध हाते को बलपूर्वक बुलडोजर से तुडवाने की कार्यवाही की‌ पूरे छत्तीसगढ़ में आलोचना हो रही है। चर्चा है कि शासन के सह पर इस प्रकार की जनविरोधी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।

  याचिकाकर्ता भूमि स्वामी ने हाई कोर्ट से कहा- भाजपा पार्षद उसकी जमीन हड़पने कर रहा सत्ता का दुरुपयोग

शिकायत की कॉपी

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.