पुल के नीचे मिला शव: हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस…


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

बिलाईगढ़,24 अप्रैल । भटगांव थाना क्षेत्र के गिरसा नाला पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामभांठा निवासी सरवन पुरैना के रूप में हुई है। शव की हालत और घटनास्थल को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक, सरवन सोमवार को बरभांठा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। लेकिन मंगलवार को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

 

बुधवार को सरवन का शव और उसकी मोटरसाइकिल गिरसा नाला पुल के नीचे पड़े मिले। मौके पर पहुंची भटगांव पुलिस ने जांच शुरू की। परिजनों की आशंका के आधार पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलाईगढ़ भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले को एक्सीडेंट मानकर भी देख रही है, लेकिन स्थानीय लोग और परिजन इसे हत्या से जोड़कर देख रहे हैं।अब यह मामला हत्या है या हादसा—इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।