एसडीएम कंपनी का दलाल’ बताने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार फेसबुक पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की, भेजा गया रिमांड पर

एसडीएम कंपनी का दलाल’ बताने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार फेसबुक पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की, भेजा गया रिमांड पर

सोशल मीडिया पर एसडीएम पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, भाजयुमो नेता गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता अजीत गुप्ता को सोशल मीडिया पर एसडीएम पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार – अजीत गुप्ता ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था – “घरघोड़ा एसडीएम कंपनी का दलाल है।”

यह टिप्पणी सीधे तौर पर घरघोड़ा के एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी (IAS) पर की गई थी। पोस्ट वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई। तत्काल इस संबंध में घरघोड़ा तहसील कार्यालय की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्ता को हिरासत में लिया।

घरघोड़ा पुलिस ने पूछताछ के बाद अजीत गुप्ता को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मानहानि और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धाराओं के तहत की गई है।

स्थानीय सूत्र बताते हैं कि यह विवाद कंपनी और प्रशासन के बीच चल रहे भूमि अधिग्रहण प्रकरण से भी जुड़ा हो सकता है, जिसमें कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने एसडीएम पर पक्षपात के आरोप लगाए थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला केवल सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी और उसके प्रभाव तक सीमित है।

घरघोड़ा थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए कहा,
“फेसबुक पर की गई टिप्पणी से सरकारी अधिकारी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची है। इस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।”

वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है, और गुप्ता ने केवल जनभावना रखी थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.