भाजपा सांसदों के टिकट कटने पर बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी का बयान, पार्टी नेतृत्व पर प्रश्न चिह्न लगाना अपराध है।



बिलासपुर : भुवनेश्वर से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी आज रतनपुर पहुँची जहां उन्होंने माँ महामाया देवी की पूजा कर आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया।

अपराजिता सारंगी ने छत्तीसगढ़ सरकार के महतारी वंदन योजना की तारीफ़ की। बीजेपी सांसदों के टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने सफ़ाई देते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं की सूझबूझ पर पूरा भरोसा है, सांसदों का टिकट कटा है तो उसका कोई कारण रहा होगा। बीजेपी नेतृत्व पर प्रश्न चिह्न लगाना अपराध है।

वही इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत पूर्व विधायक रजनी सिंह, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, घनश्याम रात्रे रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष ,पार्षद नीतू सिंह,सहित मन्दिर मैनेजिंग  ट्रस्टी अरुण शर्मा ,उपाध्यक्ष सतीश शर्मा,सन्तोष शुक्ला,मनराखन जायसवाल, रितेश जुनेजा,
शैलेन्द्र जायसवाल,उपस्थित रहे,

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.