Bilaspur News:– खंजर लेकर घूम रहा निगरानी बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Bilaspur News:– कोनी थाना क्षेत्र में सक्रिय एक निगरानी बदमाश धारदार हथियार के साथ घूम रहा था। किसी बड़ी वारदात से पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

Bilaspur बिलासपुर। कोनी इलाके में निगरानी सूची में शामिल एक बदमाश के हथियार लेकर घूमने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। टीम ने बिरकोना स्थित शराब दुकान के पास घेराबंदी कर निरतू निवासी संजय ध्रुव (30 वर्ष) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार खंजर बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार जब्त कर युवक को थाने लाया और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत समय रहते कार्रवाई कर संभावित अपराध को रोका गया।

चार युवकों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई:–

  CG - News निकाय चुनाव: 14 नगर निगम में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, देखिए लिस्ट, किस निगम को क्या मिला…

कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को घेराबंदी कर सेंदरी निवासी सिद्धांत खरे (22) और दीपक पात्रे (48) को पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं, छोटी कोनी निवासी रवि कौशिक (26) और बड़ी कोनी निवासी गोलू मोची (30) के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, ये सभी युवक क्षेत्र में सक्रिय रहकर आए दिन गुंडागर्दी और अव्यवस्था फैलाने में लिप्त थे। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.