Bilaspur News:– बदमाशों पर टूटा पुलिस का कहर! एक ही दिन में 40 वारंटी गिरफ्तार, 133 की गहन जांच,अवैध प्रवासियों की तलाश तेज – दस्तावेज से लेकर फिंगरप्रिंट तक स्कैन,SSP की रणनीति से अपराधियों में हड़कंप


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Bilaspur News:– बिलासपुर, छत्तीसगढ़।जब प्रदेश की राजधानी रायपुर की पुलिसिंग व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है, तब छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में अपराधियों पर कार्रवाई की एक मिसाल पेश की जा रही है।
बीते 24 घंटों में जिलेभर में एक साथ चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 40 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है, वहीं 133 निगरानी बदमाशों की गहन जांच कर उनके पुराने रिकॉर्ड और वर्तमान गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Bilaspur बिलासपुर। जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान जिले के शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। इस अभियान में 12 स्थायी वारंट और 28 गिरतारी वारंट समेत कुल 40 वारंट तामील किए गए, वहीं 133 निगरानी गुंडा बदमाशों को चेक किया गया।

अभियान का संचालन एएसपी (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा एवं सीएसपी (क्राइम) अनुज कुमार के निर्देशन में किया गया। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने विभिन्न थानाचौकी क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर थानों में दर्ज गुंडा निगरानी बदमाशों के निवास स्थान पर जाकर जांच की गई। जबकि थाने में हाजिरी देने वाले बदमाशों को चिन्हित कर उनके घर पहुंचकर पूछताछ की गई। साथ ही 16 संदेहियों को थाने लाकर दस्तावेजों की सघन जांच की गई एवं उनके फिंगरप्रिंट लेकर पोर्टल के माध्यम से सत्यापन किया गया।

लगातार चलेगा अभियान

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस का यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि निरंतर रूप से जारी रहेगा। इसमें लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों को भी पकड़ा गया है और कई अन्य चिन्हित बदमाश जो पूर्व कार्रवाइयों के कारण जेल में निरुद्ध हैं, उनकी स्थिति की भी समीक्षा की गई है। थाना प्रभारी एवं उनकी टीमों ने इलाके में पैदल गश्त, तलाशी एवं संदिग्धों की निगरानी के साथसाथ प्रमुख बदमाशों को थाने में तलब कर उन्हें चेतावनी दी गई।।

विदेशी नागरिकों की विशेष पड़ताल कर रही पुलिस:–

पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे है विदेशी नागरिकों/ बांग्लादेशियों की जानकारी देने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसमें कोई भी आमजन किसी भी समय कॉल कर ऐसे संदिग्धों की जानकारी पुलिस को नोट करा सकते हैं।टोल फ्री नंबर 18002331905’ है। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी मोहल्ले या कॉलोनी में कोई संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी व्यक्ति बिना स्पष्ट पहचान दस्तावेजों के निवास कर रहा हो, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। बताने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

बिलासपुर जिले में अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों को भी चेकिंग के दायरे में रखा गया। ऐसे लोगों की पहचान कर तस्दीक की जा रही है। इस अभियान का मुय उद्देश्य जिले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखना, बदमाशों की गतिविधियों का आकलन करना, संदिग्ध या अवैध प्रवासी व्यक्तियों की पहचान करना तथा स्थायी गिरतारी वारंटियों की धरपकड़ सुनिश्चित करना है।

संदिग्धों की जानकारी देने टोल फ्री नंबर जारी:–

पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे है विदेशी नागरिकों/ बांग्लादेशियों की जानकारी देने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसमें कोई भी आमजन किसी भी समय कॉल कर ऐसे संदिग्धों की जानकारी पुलिस को नोट करा सकते हैं।पुलिस का यह अभियान यह संदेश देता है कि अब जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। SSP रजनेश सिंह की अगुवाई में पुलिस हर स्तर पर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हैचाहे वह फरार वारंटी हों, निगरानी बदमाश हों या फिर पहचान पत्रों के बिना रह रहे अवैध विदेशी नागरिक। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के निवास कर रहा हो, तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
???? इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002331905 जारी किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।