Bilaspur Crime News:– राशन दुकान में सेंधमारी, 57 क्विंटल चावल और 8 क्विंटल शक्कर गायब

Bilaspur Crime News:– राशन दुकान में सेंधमारी, 57 क्विंटल चावल और 8 क्विंटल शक्कर गायब

बिलासपुर। ग्रामीण अंचल में सरकारी अनाज की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए ग्राम पंचायत छतौना स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोर दुकान से 57 क्विंटल चावल और 8 क्विंटल शक्कर समेटकर फरार हो गए। घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है।

घटना का सिलसिला
दुकान का संचालन कर रहे सेल्समैन राहुल यादव ने बताया कि सितंबर माह का खाद्यान्न 20 अगस्त को दुकान में रखा गया था।,11 सितंबर की सुबह गांव के ही एक निवासी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि राशन दुकान का दरवाजा खुला पड़ा है।

चोरी का खुलासा
सूचना मिलते ही जब यादव मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गोदाम से 154 बोरी चावल और 16 बोरी शक्कर गायब है। भौतिक सत्यापन के  एक दिन बाद चोरी । ग्रामीणों के अनुसार यह चोरी योजनाबद्ध तरीके से की गई है और चोरों को दुकान के संचालन और भंडारण की पूरी जानकारी थी।

पुलिस के पास शिकायत
घटना की गंभीरता को देखते हुए सेल्समैन ने तत्काल बेलगहना चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बड़ा सवाल
यह घटना केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि गरीबों और ग्रामीण परिवारों के लिए निर्धारित खाद्यान्न सुरक्षा पर भी चोट है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकारी राशन ही सुरक्षित नहीं, तो आम लोगों तक उसका सही वितरण कैसे सुनिश्चित होगा?

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.