कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्डों के विकास के लिए शासन ने 15वें वित्त आयोग से कुल 36 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि के कार्यों को मंजूरी दे दी है। इन स्वीकृत कार्यों के तहत शहर में आरसीसी नाली-नाला निर्माण, सीसी रोड का निर्माण और पेयजल संकट को दूर करने के लिए आवश्यक पाइपलाइन बिछाने जैसे महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे।
???? महापौर ने जताया सरकार का आभार
इस बड़ी सौगात पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, और कोरबा विधायक व कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का तहे दिल से आभार जताया है।
“जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग को पूरा करते हुए सरकार ने 36 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक स्वीकृति दी है। इन निर्माण कार्यों से कोरबा विकास के नए आयाम गढ़ेगा।”
— श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर


Leave a Reply