कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: उरगा और कुसमुंडा में 16 टन अवैध कबाड़ समेत 4 वाहन जब्त, कबाड़ियों में हड़कंप

*कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 टन अवैध कबाड़ और कटे वाहनों समेत 13.40 लाख का माल जब्त*

 

*कोरबा।* पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कबाड़ चोरों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उरगा और कुसमुंडा पुलिस को भारी सफलता मिली है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 

*???? थाना उरगा की कार्रवाई: बंद परिसर में दबिश, 3 वाहन और भारी कबाड़ जब्त*

6 जून 2026 को उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुरूडीह स्थित एक बंद परिसर में रेड मारी। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक माजदा डीआरएस पिकअप, एक 407 ट्रक और एक अन्य ट्रक जब्त किया। इन वाहनों में लगभग 14 टन लोहे का कबाड़ और मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स लोड थे। जब्त किए गए माल और वाहनों की कुल कीमत करीब ₹12.60 लाख आंकी गई है।

 

*???? थाना कुसमुंडा की कार्रवाई: लावारिस पिकअप से 2 टन कबाड़ बरामद*

7 जून 2026 को कुसमुंडा पुलिस को सूचना मिली कि वैशालीनगर जरहाझेल (06 नंबर बैरियर मार्ग) पर एक संदिग्ध पिकअप खड़ी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप (CG-10-E-8576) से लोहे की जाली, पाइप और रोलर समेत लगभग 2 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है।

  आरक्षक की डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल, लेनदेन के विवाद में मारपीट

 

*???? कुल जब्ती और कार्रवाई:*

● *कुल बरामदगी:* 16 टन लोहे का कबाड़ और कटे वाहन पार्ट्स।

● *कुल वाहन जब्त:* 4 गाड़ियां (3 ट्रक/पिकअप उरगा से, 1 पिकअप कुसमुंडा से)।

● *कुल अनुमानित कीमत:* ₹13.40 लाख।

 

*⚖️ धारा 106 BNSS के तहत केस दर्ज*

कोई भी वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने पूरे मशरूका को धारा 106 बीएनएसएस (BNSS) के तहत जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। 

 

*???? कोरबा पुलिस की अपील:*

जनता से अपील है कि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कबाड़ के कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सतर्कता अपराध रोक

ने में मददगार होगी।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.