पंप हाउस स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बालिकाओं को किया साइकिल वितरण

कोरबा 01 फरवरी। कोरबा जिले के वार्ड नंबर 16 पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कुल 26 साइकिलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। सरकार द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलती है और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर शाला अध्यक्ष रामकिशोर यादव, पार्षद रामकुमार साहू, सदस्य चंद्रहास यादव, पालक प्रतिनिधि संतोष केवट, सदस्य शेखर तिवारी, राजेश राठौर, राजेश मिश्रा, अशोक लाल, फूलचंद कुलदीप और छबील पांडे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य प्रभा सिंह, शिक्षिका किरण दुबे, सपना द्विवेदी, ममता गवेल, वंदना सोनी और आकांक्षा कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 346 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।