पालिकाध्यक्ष के हाथों सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन,दस लाख रू की लागत से बनेगा दो जगहों पर  सी सी रोड

10 लाख रुपये की लागत से दो स्थानों पर बनेगी सीसी सड़क
रतनपुर- नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के करकमलों से संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य कुल 10 लाख रुपये की लागत से वार्ड के दो अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा।


वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए कुंवर पार मार्ग पर विनोद निर्मलकर के घर से पहाड़ी यादव के घर तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 7 लाख रुपये है। वहीं क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के मद से महावीर साहू के घर से पहाड़ी यादव के घर तक लगभग 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती शोभा कुलदीप दुबे, पार्षद पुष्पकांत कश्यप, पार्षद प्रतिनिधि संतोष सोनी, राहुल कश्यप, राजू शीतलानी, लाला यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  रतनपुर में भाजपा की लहर, "ट्रिपल इंजन की सरकार" बनाने का संकल्प! आज यहाँ जनसंपर्क अभियान

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.