रतनपुर-उत्सव’ में कलाकारों ने समां बांधा(गौरव सम्मान से सम्मानित हुए 6 विभूतियां)


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रतनपुर–बाबू प्यारेलाल गुप्त सृजन पीठ रतनपुर द्वारा
आयोजित रतनपुर उत्सव में आंचलिक कलाकारों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने सुमधुर गीतों तथा आकर्षक नृत्यों से सैकड़ों दर्शकों का मन मोह लिया.
उत्सव के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार , इतिहासकार विजय कुमार गुप्ता थे. अध्यक्षता गिरिजावन हनुमत् पीठ के महंत तारकेश्वर पुरी महराज ने की. विशिष्ट अतिथि राधा-माधव धाम के महंत दिव्यकांत शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र सोनी, डॉ सुनील जायसवाल एवं दिनेश तिवारी थे. उत्सव का शुभारंभ माँ महामाया देवी सरस्वती माता एवं बाबू प्यारेलाल गुप्त के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद अतिथियों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया. स्वागत भाषण सृजन पीठ के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा ने दिया. इसके बाद ब्रजेश श्रीवास्तव की कृति प्राचीन राजधानी रतनपुर का विमोचन हुआ.
**रतनपुर गौरव सम्मान **
नगर की 6 विभूतियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. इनमें अनिल गुप्ता व बालमुकुंद श्रीवास को हिंदी कविता, मुकेश श्रीवास्तव को मंच संचालन, संजय सोनी को पत्रकारिता, मदन सिंह ठाकुर को पत्रकारिता एवं भजन गायन तथा शरद अग्रवाल को कराओके गायन उत्कृष्ट योगदान के लिए शाल श्रीफल सम्मान पत्रकारिता एवं मोमेंटो प्रदान कर रतनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.
रतनपुर उत्सव के मंच में आंचलिक कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ जिसमें वरिष्ठ कवि काशीराम साहू डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा श्रीमती पुष्षा तिवारी मदन सिंह ठाकुर दिनेश तिवारी निधि चंदेल रामसेवक शांडिल्य रामाश्रय कश्यप बालमुकुंद श्रीवास अनिल गुप्ता दिनेश पांडेय ब्रजेश श्रीवास्तव ने अपने शानदार रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया. इसी तरह अंजली कश्यप शरद अग्रवाल एवं श्याम कार्तिक मिश्रा ने कराओके संगीत से दर्शकों का मन मोह लिया.
*श्रीराम दरबार झांकी
रतनपुर उत्सव में श्रीराम दरबार झांकी जबरदस्त धूम रही. सैकड़ों दर्शकों ने भगवान श्रीराम देवी सीता व हनुमान जी पर पुष्प वर्षा कर तथा आरती उतारकर स्वागत किया.

  Bilaspur News:– सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में विवाद, विषय से भटक खुद की कहानी सुनाने लगे कुलपति, मुद्दे पर लौटने के लिए कहा तो सभा से भगाया

ग़ज़ल भजन ने किया भावविभोर – बिलासपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक मदन सिंह ठाकुर धनंजय यादव तोरण पटेल पहारू साहू ने भावमय भक्तिमय भजन शानदार गीत व ग़ज़ल से समां बांध दिया.
पारंपरिक नृत्यों की रही धूम
रतनपुर उत्सव में आंचलिक कलाकारों एवं सरस्वती शिशु मन्दिर रतनपुर के बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्यों जैसे करमा सुआ भोजली देबी गीत आदि की धूम रही. इन मनमोहक लोक नृत्यों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया. बाल कलाकारों को सृजन पीठ ने नकद राशि व प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मानित किया .
अतिथियों ने की सराहना
मुख्य अतिथि विजय कुमार गुप्ता ने रतनपुर उत्सव की खुब सराहना की और कहा कि रतनपुर के प्राचीन गौरव तथा सांस्कृतिक विरासत के प्रति जन चेतना जागृत करने के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत जरूरी है. इनके अलावा सभी विशिष्ट अतिथियों ने भी उत्सव की तारीफ़ की और सृजन पीठ के सदस्यों को बधाई दी. महंत तारकेश्वर पुरी ने कहा वे रतनपुर के संबंध में आयोजित सभी प्रकार के कार्यक्रमों में अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश श्रीवास्तव एवं मुकेश श्रीवास्तव ने किया. डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया. आयोजन को सफल बनाने में मुकेश श्रीवास्तव संतोष सोनी राजेंद्र कुमार चंदेल अभिनय तिवारी पवन विश्वकर्मा डॉ राजू श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.