पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सरकण्डा का वार्षिक निरीक्षण


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

बिलासपुर- रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा जिले के थाना सरकण्डा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ द्वारा सलामी के उपरांत पुलिस बल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। *निरीक्षण में उत्तम वर्दी धारण करने वाले प्र.आर. 119 संगीता नेताम, आर. 1139 चंद्र प्रकाश भारद्वाज, आर. 1446 दीपक साहू, आर. 1388 महेत्तर कश्यप एवं 601 लाल बहादुर कुर्रे को पुरूस्कृत किया गया। ़इस दौरान उपस्थित पुलिस स्टाफ का कमांड निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, थाना प्रभारी सरकण्डा द्वारा किया गया एवं ड्रील कराई गई।* पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के स्टाफ का नियमित परेड कराने के निर्देश दिये गये, जो बल में अनुशासन के साथ ही बल की सजगता के लिये आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्टाफ की सभा लेकर उन्हें प्रार्थियों की शिकायत सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। *अपराधों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये प्रभावी गश्त, ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत नगर एवं मोहल्ले के अंदरूनी क्षत्रों में गश्त एवं संध्याकाल व अधिक चहल पहल के समय पर फुट पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये ताकि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर पुलिस कार्यवाही का भय हो। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत गुण्डे बदमाशों, नशेबाजों, जुआड़ियों, सटोरियों, कबाड़ियों आदि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये। नशे के विरूद्ध जन जागरूकता के साथ ही नशे के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करते हुये नशे की सामग्री प्राप्त होने के अंतिम स्त्रोत तक पहुंचकर उसे समूल नष्ट करने सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये । पुलिस की कार्यवाहियों के साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराध के प्रति जन जागरूकता के साथ ही इन अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध त्वरित एवं सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये, ताकि कोई अपराधी महिला एवं बच्चों के विरूद्ध अपराध करने का दुस्साहस न कर सके और महिला एवं बच्चे अपने को सुरक्षित महसूस करें।* जवानों को निष्ठापूर्वक जनहित का कार्य करने, जिससे स्वयं का, जिला पुलिस एवं विभाग का नाम हो, इस तरह के कार्य की प्रेरणा दी गई। थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश दिये गये। थाने में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रार्थीगण की समस्यायें गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया गया।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.