बासन्ती चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासनिक बैठक सम्पन्न
(ठेकेदार त्वरित सड़क निर्माण को करे, एडीएम कुरुवंशी)


संजय सोंनी की खबर
रतनपुर– बासन्ती चैत्र नवरात्र को लेकर रविवार को महामाया मन्दिर ट्रस्ट परिसर पर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई,जिसमे सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति देकर नवरात्र सम्बन्धी  राय शुमार किया,
गौरतलब है कि आगामी नौ अप्रैल से बासन्ती चैत्र नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है,इसके मद्देनजर रविवार को महामाया मन्दिर ट्रस्ट के अतिथि गृह में।

जिले के तमाम विभाग प्रमुखों की बैठक एडीएम श्री कुरुवंशी व मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा ली गई, एडीएम श्री कुरुवंशी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष की भी नवरात्र ब्यवस्था हम आप सभी को मिलजुलकर बनाना है,सभी विभाग अपने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्वानुसार करेंगे,उन्होंने सीएमओ को साफ सफाई,विद्युत मंडल को बेहतर लाइट ब्यवस्था तथा पीएचई को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की बात कही,वही स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्वास्थ्य अमले के साथ आपातकालीन परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिए,मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बैठक प्रारम्भ होने के पूर्व सभी विभाग प्रमुखों को नवरात्र के कार्यक्रम के सम्बन्ध में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि हर नवरात्र में कौन सा विभाग क्या सहयोग करता है,जिससे नवरात्र ब्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो पाए,एडिशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा ने नगर के सभी प्रमुख चौक चौराहों सहित आउटर जगहों पर सीसी कैमरे लगवाने की बात कही जिससे इस क्षेत्र में नवरात्र के दौरान कोई भी अप्रिय वारदात ना हो सके,

  दंतैल हाथी पहुंचा कोटमेर, ग्रामीणों में दहशत


चार दिनों में सड़क निर्माण पूरा करें; कुरुवंशी
   सड़क निर्माण में हो रहे लेट लतीफी को लेकर एडीएम श्री कुरुवंशी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नवरात्र के चार दिन  पहले ही सड़क निर्माण हो जाना चाहिए ,कोई बहानेबाजी नही चलेगी, ठेकेदार अविलम्ब ही रोड  दुरुस्त करने में लग जायें,
  सम्पन्न बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारी
एसडीएम युगल किशोर उर्वशा,एडिशनल एसपी
अर्चना झा,एसडीओपी नूपुर उपाध्याय,तहसीलदार आकाश गुप्ता,आईपीएस अजय कुमार,निरीक्षक देवेश राठौर,रेंजर देवलाल सिंह,सीएमओ एच डी रात्रे, जे ई राजेन्द्र गोंड,पीएचई के इंजीनियर यू के राठिया,सहित मन्दिर के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा,उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, रितेश आहूजा ,मनोहर चन्देल,मनराखन जायसवाल,सन्तोष शुक्ला,शक्ति सिंह,विनोद गोरख,धर्मेंद्र चन्देल,सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व  पत्रकारों की मौजूदगी रही,

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.