सीमांकन के बाद नकटा तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर की गई कार्यवाही


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

भिलाई । शासन के आदेश अनुसार नगर निगम भिलाई क्षेत्र के शासकीय तालाबों का सीमांकन किया जा रहा है। जिससे उसकी चौहद्दी ज्ञात हो सके और वहां पर बोर्ड लगाकर सूचना बोर्ड लगाकर लिखा जाएगा तालाब का क्षेत्रफल कितना है और कहां से कहां तक है। जिससे वहां पर कोई अवैध कब्जा न कर सके। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रं 02 वैशालीनगर स्थित देवदास बंजारे (नकटा) तालाब सीमांकन के बाद ज्ञात हुआ कि पांच लोगों द्वारा अवैध रूप से घर निर्माण किया गया था। कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को आदेश दिये।

 

आदेश के परिपालन में जोन 2 का राजस्व अमला मौंके का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर 5 स्थानीय निवासियों द्वारा तालाब के पार में अवैध रूप से धर ईट एवं शीट से घर निर्माण किया गया था। उनको पूर्व में हटा लेने के लिए दो बार नोटिस दिया गया था लेकिन उनके द्वारा नहीं हटाया गया जिसे जे.सी.बी. के माध्यम से ध्वस्त कर मलवे को हटाने की कार्यवाही की गई। आयुक्त पाण्डेय को शिकायत प्राप्त हुई थी, कि कुछ स्थानीय नागरिको द्वारा देवदास बंजारे (नकटा) तालाब के पार में अवैध रूप से निर्माण किया गया है। जिसका स्थल जांच करने के लिए जोन 2 का राजस्व अमला मौके पर पहुंचे। वहां पाया गया कि तालाब के किनारे अवैध अतिक्रमण कर निवास कर रहे है।

  Mungeli News:– ऑपरेशन बाज की कार्रवाई में ब्राउन शुगर और चरस की तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

 

जिसके आधार पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कुलेश्वर खुंटे, जोन आयुक्त येशा लहरे एवं सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, पुलिस बल की उपस्थिति में अपने दल के साथ अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया और बिजली सामग्री एवं घर पर रखे सामानो को जप्त किया गया। संबंधित कब्जाधारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म के साथ आवश्यक जानकारी दी गई। जिसमें निर्धारित शुल्क जमा करके अपने नाम से नियमानुसार मकान आवंटन करा सकते हैं। अभियान के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, तोडफ़ोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, जामुल थाना प्रभारी मुहफाज खान, जे.ई. विद्युत मण्डल से ललित पटेल एवं मदर मोहन तिवारी, हरि ताम्रकार, गुप्तानंद तिवारी, कार्तिक राम, समीर, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी, खेमलाल यादव, लोकेश बया, गौकरण कुर्रे आदि उपस्थित रहे।