धान खरीदी में अनियमितता, समिति प्रबंधक और फड़ प्रभारी के विरूद्ध की गई कार्रवाई


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

कटघोरा के अखरापाली धान खरीदी केन्द्र का मामला

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले में धान खरीदी पारदर्शिता के साथ बिना किसी गड़बड़ी के करने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने अंतिम सप्ताह में होने वाले खरीदी का सत्यापन के निर्देश भी एसडीएम को दिये थे। इसी कड़ी में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा रोहित सिंह और तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा ,नायब तहसीलदार कटघोरा के साथ राजस्व निरीक्षक ,हल्का पटवारियों की टीम के साथ धान खरीदी केंद्र अखरापाली का भौतिक सत्यापन किया गया । भौतिक सत्यापन के दौरान रेंडम रूप से 30 से 35 बोरो की तौल की गई जिसमें खरीदी मात्रा 41 से 42.8 किलोग्राम के बीच पाई गई, जो मानक से अधिक थी। धान खरीदी केंद्र की वर्तमान रिपोर्ट के अनुसार समिति में 14129.6 क्विंटल (35324 बोरा )धान होना चाहिए था किंतु सत्यापन के दौरान 30442 बोरा (12176 क्विंटल ) धान पाया गया । 4882 बोरा अर्थात 1952.80 क्विंटल धान समिति में कम पाया गया, जिसकी कीमत 60 लाख 53 हजार 680 रुपये होती है । मौके पर पंचनामा तैयार कर अभी तक खरीदी की गई कागजों की जप्ती की गई तथा समिति प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद अनंत और फड प्रभारी हितेंद्र कुमार के विरुद्ध 60 लाख 53 हजार 680 रुपए की वसूली तथा आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए प्रकरण तैयार किया गया।