नशे के विरुद्ध कार्रवाई, एक आरोपी 1200 नग प्रतिबंधित दवा जब्त


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रायपुर। मुुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरूद्ध कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में 30.11.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नया बस स्टेण्ड मुंगेली के पास नशीला टेबलेट को अवैध रूप से बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है। उक्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर उक्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर थाना प्रभारी मुुंगेली नेतृत्व में टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम शेख सलमान पिता शेख जल्लू उम्र 35 वर्ष साकिन बड़ेे बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली (छ0ग0) का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक थैले में प्रतिबंधित नशीला टेबलेट 1-Nitrazepam Tablets IP NitrosunR 10, 7 Strips of 1×10 tablets each कुल 70 टेबलेट जिसमें प्रत्येक टेबलेट में 10mg Nitrazepam नशीली पदार्थ 2- Alprazolam Tablets IP 0-5 Alprascan 0-5, 46 Strips of 1×15 tablets each कुल 690 टेबलेट जिसमें प्रत्येक टेबलेट में 0-5mg Alprazolam नशीली पदार्थ 3- Alprazolam Tablets IP 0-5 Alprade 0-5, 44 Strips of 1×10 tablets each कुल 440 टेबलेट जिसमें प्रत्येक टेबलेट में 0-5mg Alprazolam नशीली पदार्थ जुमला कुल 1200 टेबलेट जिसमें कुल 1265 Mg नशीला टेबलेट बरामद किया गया। उसके पास मिले नशीले टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होने एवं नशे के आदी लोगों को अवैधरूप से बेचना स्वीकार किया। उक्त नशीली पदार्थ को आरोपी द्वारा मध्य प्रदेश से लाना बताया है, जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त स्वीकारोक्ति पर उसके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 494/2024 धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि कमलफुल साहू, प्रधान आरक्षक लोकेश राजपूत, दयाल गावस्कर, रवि कुमार जांगड़े, यशवंत डाहिरे, आरक्षक भेसज पाण्डेकर, राम किशोर कश्यप ,राकेश बंजारे, महेन्द्र सिंह, हेमसिंह ठाकुर, अमीर चतुर्वेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  होली पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर होगी आपातकालीन सेवा

 

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड

1.अपराध क्रमांक 1218/22 धारा 304A भादवि थाना कोतवाली कोरबा जिला कोरबा

2.अपराध क्रमांक 141/24 धारा 20 NDPS एक्ट थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

3.अपराध क्रमांक 270/24 धारा 3(2) जुआ अधिनियम थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.