सेल में सबसे तेज गति से उत्पादन करने की उपलब्धि


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र की मोडेक्स यूनिट, ब्लास्ट फर्नेस-8 महामाया, ने 23 फरवरी को 17 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन कर नया मील का पत्थर पार हासिल किया। ब्लास्ट फर्नेस-8 ने 16 मिलियन टन से 17 मिलियन टन की यात्रा को 126 दिन के रिकॉर्ड समय में पूरा कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया, जबकि इससे पूर्व अगले 1 मिलियन टन का 133 दिनों में प्राप्त किया गया था।

 

ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी ने अपना अगला लक्ष्य 17 से 18 मिलियन टन उत्पादन का 125 दिनों से कम समय में पूरा करने का निश्चय किया है। 02 फरवरी 2018 को कमीशनिंग के बाद से, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का ब्लास्ट फर्नेस-8, केवल 2,579 दिनों में 17 मिलियन टन संचयी उत्पादन कर सेल की अन्य इकाइयों के समान क्षमता वाले फर्नेसों से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा। उल्लेखनीय है कि सेल-राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस-5 ने 17 मिलियन टन संचयी उत्पादन 2,674 दिनों में, वहीं सेल-इसको स्टील प्लांट आईएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-5 ने 2,985 दिनों में पूरा किया था।

 

 

इस प्रकार भिलाई स्टील प्लांट का ब्लास्ट फर्नेस-8, आरएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-5 से 95 दिन पहले और आएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-5 से 406 दिन पहले 17 मिलियन टन संचयी उत्पादन के मील का पत्थर को पार करने के साथ ही ब्लास्ट फर्नेस-8 सेल में सबसे तेज क्षमता हासिल करने वाला फर्नेस बन गया है। 17 मिलियन टन संचयी उत्पादन के महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए संयंत्र के कार्यपालक निदेशक वक्र्स राकेश कुमार ने शॉप फ्लोर पर पहुंचकर ब्लास्ट फर्नेस-8 टीम को बधाई दी और केक काटकर जश्न मनाया।

  शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय में दिखेगी ब्रिटिशकालीन जनजातीय विद्रोह की वास्तविक झांकी

 

 

उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली टीमवर्क और समन्वय की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी आयरन तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एम एंड यू बी. के. बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी सेवाएं तुषार कांत, मुख्य महाप्रबंधक ब्लास्ट फर्नेसेस मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक एसएमएस-2 एस. के. घोषाल, मुख्य महाप्रबंधक एसएमएस-3 प्रमोद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक सिंटर प्लांट्स, ए. के. दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक पीबीएस राजीव पांडे, मुख्य महाप्रबंधक कोक ओवन तुलाराम बेहेरा, महाप्रबंधक प्रभारी मेकेनिकल एस. हालदार सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण तथा आरएमडी, ओचएचपी व प्लांट गैराज विभाग के सदस्य उपस्थित थे।