साल लकड़ी की तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ़्तार


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

अम्बिकापुर । अंबिकापुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन और पुलिस टीम ने 56 नग साल चिरान लकड़ी लोड पिकअप को पकड़ा है।

 

इस दौरान आरोपियों के पास से साल चिरान लकड़ी, पिकअप वाहन को जब्त किया गया। जब्त किए गए लकड़ी की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

 

दरअसल, यह पूरा मामला थाना उदयपुर क्षेत्र का है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर वन और पुलिस टीम ने 56 नग साल चिरान लकड़ी लोड पिकअप को पकड़ा।

 

 

इस दौरान साल चिरान लकड़ी, पिकअप वाहन को जब्त किया गया है। लकड़ी की कीमत अनुमानित 2 लाख रुपये है। वहीं छापामारी के दौरान एक मोटर साइकल तीन आरा,दो बसूला,और दो नग लकड़ी की सिल्ली भी जब्त की गई है। वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।