ACB Trap In INSPector:– एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने निरीक्षक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, रिपोर्ट भेजने मांगी थी रिश्वत

ACB Trap In INSPector:– हथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक ने सहायक संचालक हथकरघा को स्टॉक रिपोर्ट की जानकारी देने हेतु दो लाख रुपए रिश्वत मांगे थे। प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी को 50 हजार रुपए की प्रथम किश्त लेते गिरफ्तार किया गया है।

Raipur रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए हाथ विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। 3 बुनकर सहकारी समितियों की रिपोर्ट भेजने के लिए हथकरघा निरीक्षक ने दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसे 50 हजार की पहली किश्त लेते बिलासपुर एसीबी ने ट्रैप किया है। प्रदेश के एकमात्र हथकरघा कॉलेज में रेड कार्यवाही हुई है।

प्रार्थी महेंद्र देवांगन ग्राम केरा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है। वह पूर्व हथकरघा प्रदेश अध्यक्ष था। उसने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत करते हुए बताया था कि हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां मां महामाया समिति मिस्दा, लक्ष्मी कोसा समिति खोखरा, बजरंग बुनकर समिति खोखरा का कार्य निष्पादन बंद होने के कारण उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन एवं सहकारी संघ रायपुर को आवेदन दिया गया था जिस पर सहायक संचालक हथकरघा जांजगीर चांपा को जांच हेतु निर्देशित किया गया था।

  नारायणपुर से फूलसिंह कचलाम शामिल होंगे हिमाचल में आयोजित इंटरनेशनल ट्राइबल राइट्स डे 2024 में

सहकारी समितियों द्वारा प्रार्थी को अधिकृत करने पर जांच पक्ष रिपोर्ट रायपुर भेजने हेतु वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान से मिलने पर उनके द्वारा एक लाख 75 हजार रुपए रिश्वत मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। प्रार्थी द्वारा 50 हजार रुपए रिश्वत की व्यवस्था कर आज 3 जनवरी को ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी हरेकृष्ण चौहान वरिष्ठ निरीक्षक हथकरघा विभाग जिला जांजगीर चांपा को पहली किश्त 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।।