सफाई, पेयजल, सड़क बत्ती के कार्यों को प्राथमिकता दें : अबिनाश मिश्रा


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक में कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए. आयुक्त ने सफाई, पेयजल, सड़क बत्ती से सम्बंधित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने सभी प्रगतिरत विकास कार्यों में समयसीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को राजधानी के अनुरूप बनाने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को पुख्ता तौर पर करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.