वनकर्मी को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने के आरोप में एक व्यक्ति जेल दाखिल

*जंगल में आग लगाने से मना करने पर आक्रोशित था कथित आरोपी

कोरबा । जिले के कटघोरा वनमंडल के जेमरा सर्किल क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने जंगल में आग लगा दी। यह आग जंगल में तेजी से फैल रही थी। सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। उन्होंने युवक को समझाइश देने की कोशिश की तो उसने वन कर्मियों से ही गाली गलौच शुरू दी। वन कर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने का आरोप भी उस पर लगा हैं। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर कथित आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

      बताया जा रहा है कि जेमरा में निवाररत व्यक्ति ने जेमरा के एएनआर क्षेत्र क्रमांक पी 128 के तीन चार पेंच में आग लगा दी। यह आग तेजी से जंगल में फैल रही थी, जिसकी सूचना पेट्रोलिंग पर निकले सर्किल के स्टॉफ को लगी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग को बुझा दिया। वन अमले ने उसको समझाईश देने की कोशिश की, लेकिन वह आगबबूला हो गया। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की उसने गाली-गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कर्मचारी को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाना शुरू कर दिया।

  हाई प्रोफाइल रसूखदार जुआरियों का नहीं चला दांव, राजनैतिक दबाव को दरकिनार कर सत्ता पक्ष – विपक्ष के नेताओं पर कार्यवाही, पक्ष– विपक्ष के नेताओं ने पुलिस की कार्यवाही को बताया निष्पक्ष, SSP बोलें — कानून से ऊपर कोई नहीं

वनकर्मी किसी तरह जेमला के स्टॉफ क्वार्ठर पहुंचा, जहां शरण लेकर उसने अपनी जान बचाई। इस बीच ग्रामीण ने स्टाफ क्वार्टर के चौखट पर कुल्हाड़ी से हमला किया। पूरे मामले की जानकारी वनकर्मी ने उच्चाधिकारी प्रशिक्षु आईएफएस प्रीती यादव को दी गयी। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सदल बल ग्राम पहुंचे। पुलिस कथित आरोपी को पकड़कर थाना ले आई। मामले में वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसको जेल दाखिल कराया गया है।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 346 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।