जगदलपुर सेक्स रैकेट समाचार : पुलिस ने की सेक्स रैकेट की वारदात… का पर्दाफाश किया


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

जगदलपुर,27अप्रैल । पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। किराए के मकान में 1500 रुपए में लड़कियां परोसी जा रही थी। पुलिस की टीम खुद ग्राहक बनकर पहुंची और मकान से 3 युवती और 2 युवकों को पकड़ लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि जगदलपुर के तेतरखूंटी इलाके में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्लानिंग की। जिस मुखबिर ने सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को बताया था। पुलिस ने उससे दलाल का नंबर लिया।

 

सेक्स रैकेट चलवाने वाली दलाल महिला ही है। ग्राहक बनकर पुलिस ने ही उसे फोन किया। महिला ने फोन पर तेतरखूंटी का पता दिया। कहा कि, वहां चले जाएं, लड़की मिल जाएगी। लेकिन, 1 बार के 1500 रुपए लगेंगे। जब पुलिस पहुंची, तो कमरे में एक युवती मिली।

 

इसके अलावा, पास के दूसरे कमरे में युवतियां और युवक मिले। जिसके बाद बोधघाट थाने के जवानों ने छापेमारी कर सभी को पकड़ा गया। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। इनमें 3 युवतियों में 1 ओडिशा और 2 जगदलपुर की रहने वाली हैं। जबकि, 2 युवक विपिन एम जी. और प्रवीण ए पी है पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने कहा कि, सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनके पास से 4500 रुपए कैश और कुछ फोन भी मिले हैं। फिलहाल, मामले में की जांच जारी है।