विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में उठाया केमिकल पानी का मुद्दा


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

खुर्सीपार में पानी टंकी निर्माण जल्द पूर्ण कराने की मांग

भिलाई । छग विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इस बार विधानसभा में बीते दो दिन से विधानसभा में भिलाई शहर के मुद्दों को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा में लगातार क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे है और शासन से जवाब मांग रहे हैं कि शासन भिलाईवासियों के लिए क्या पहल कर रही है। इसी कड़ी में विधानसभा में शुक्रवार को विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कैमिकल युक्त पानी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

 

जिसे लेकर विधानसभा में जमकर बहस छिड़ी। अंत में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने खुद जवाब दिया और माना कि खुर्सीपार क्षेत्र के करीब 6 वार्ड में कैमिकल युक्त पानी की समस्या है। लेकिन लोगों को शुद्ध पानी देने के लिए पाइप लाइन बिछाया गया है। गौरतलब है कि देवेन्द्र यादव ने सवाल लगाया था कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्रांर्गत किन-किन वार्डों में केमिकल युक्त पानी निकलने की समस्या है। सरकार उक्त चिन्हित वार्डों में शुद्ध पेयजल घरों तक पहुंचने की व्यवस्था की है या नहीं ?

 

 

यदि हां तो क्या और यदि नहीं, तो प्रभावित वार्डों के घरों तक शुद्ध पेयजल पंहुचाने के लिए आगामी क्या योजना है, कृपया जानकारी देवें ? विधायक के इस सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय एवं लोक निर्माण मंत्री अरूण साव ने जवाब दिया है भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत जोन क्र. 04 खुर्सीपार के वार्ड क्र. 40, 41, 43, 44, 45 एवं 46 के आंशिक क्षेत्रों में भू-जल स्त्रोतों में केमिकल युक्त पानी निकलने की समस्या है, उक्त चिन्हित वार्डों में शुद्ध पेयजल हेतु पाईप लाईन के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन दिया गया एवं वार्ड क्र. 44, 45 एवं 46 के अंतिम छोर में पानी का प्रेशर कम होने के कारण पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल प्रदाय नहीं किया जा रहा है।

  CG News:– शासन के निर्देशों की अनदेखी, ड्यूटी में लापरवाही और शासन को राजस्व नुकसान के आरोप में खनिज अधिकारी सस्पेंड

 

 

उक्त क्षेत्रों में टेंकर एवं पावर पंप जो कि केमिकल युक्त नहीं है के माध्यम से पाईप लाईन बिछाकर सार्वजनिक स्टैण्ड पोस्ट के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में अमृत मिशन फेस-2 अंतर्गत बी.एस.पी. कन्या विद्यालय के पीछे मैदान में उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण किया जाना है। जिससे उक्त क्षेत्रों के पाईप लाईन में कनेक्शन कर जल दाब में वृद्धि कर निजी नल कनेक्शनों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति किये जाने की कार्यवाही किया जा रहा है।