RTO ऑफिस के सामने 7 दुकानों के टूटे ताले, जांच में जुटी पुलिस…


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

कोरबा । कोरबा में मंगलवार रात चोरों ने 7 दुकानों पर धावा बोला। आरटीओ ऑफिस के सामने सात दुकानों के ताले टूटे हुए पाए गए हैं। चोरों ने पांच सुविधा केंद्र एक ठेला और एक स्टेशनरी की दुकान को निशाना बनाया है। व्यापारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो एक साथ इतने सारे दुकानों का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत का है। यहां के सात दुकानों को शातिर चोरों ने निशाना बनाया है। सुविधा केंद्र से लैपटॉप चिल्हर पैसा और अन्य समान की चोरी कर फरार हो गए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर दुकानदारों ने बताया कि, वे हर साल हो रही चोरी की वारदात से परेशान हो गए हैं। वहीं इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

 

सात दुकानों के ताले टूटे मिले

दुकानदारों ने बताया कि, उन्हें किसी ने सूचना दी की दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मौके पर हम लोग दुकान पहुंचे तो देखा की एक साथ सात दुकानों के ताले टूटे हुए थे। वहीं अंदर जाकर देखा तो दुकान के सामान गायब मिले। उन्होंने आगे कहा कि, रॉड से दुकानों के तालों को तोड़ा गया है। इस इलाके में अलग- अलग तरह के शॉप हैं जहां पर चोरों ने चोरी की है।