Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
युवा व्यक्तिनिष्ठ से परे संगठन निष्ट होकर संगठन को सशक्त बनाएं…अधिवक्ता चितरंजय पटेल
भारत रत्न अजात शत्रु अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता जिला कार्यालय सक्ती में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम भारत रत्न अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर संगोष्ठी के प्रथम वक्ता के रूप मेंवरिष्ठ नेता एवम् उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें व्यक्तिगत निष्ठा से परे संगठन निष्ठ बनकर पार्टी के हित में सतत कार्य करते रहना चाहिए तो वहीं जिला महामंत्री घनश्याम साहू ने अटल जी छवि को भारत रत्न से भी महान बताया।
पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने अटल जी के छत्तीसगढ़ राज्य को दिए गए सौगातोंको गिनाते हुए उन्हें महान व्यक्तित्व का धनी बताया तो वहीं जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने अटल जी को सैद्धांतिक राजनितिज्ञ कहते हुए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माता कहा ।
कार्यक्रम के आयोजक नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गरिमामय उपस्थिति के लिए सबके प्रति आभार व्यक्त किया। तो वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन नगर मंडल के महामंत्री अमन डालमिया ने किया। आज अटल जयंती के अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, मनोज सोनी, आदित्य अग्रवाल, टिकेश्वर जिला महामंत्री, गोविंद देवांगन के साथ नगर मंडल के कार्यकर्ता भाई बहनों ने पुष्प अर्पित कर भारत रत्न अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
