कुंभ स्नान के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, जानिए छत्तीसगढ़ के यात्रियों को कहां-कहां से मिलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन की सुविधा 


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

 

 

Pryagraj kumbh Special Train:– रेलवे प्रशासन द्वारा कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। छत्तीसगढ़ के यात्रियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों से इन ट्रेनों में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

 

 

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज महाकुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुम्भ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, 08530/08529 विशाखापट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय–विशाखापट्टनम एवं 08562/08561 विशाखापट्टनम-गोरखपुर–विशाखा पट्टनम कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है | ये गाडियाँ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ‘‘रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

 

विस्तृत विवरण इस प्रकार है –

 

08530/08529 विशाखपट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय–विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल ट्रेन –

 

गाड़ी संख्या 08530 विशाखापट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुम्भ स्पेशल, विशाखापट्टनम से 09, 16 व 23 जनवरी तथा 06, 20 व 27 फरवरी 2025 (प्रत्येक गुरुवार) को 17.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 04.55 बजे रायपुर, 07.40 बजे उसलापुर, 09.20 बजे पेंड्रारोड, 10.10 बजे अनूपपुर, 10.55 बजे शहडोल, 13.12 बजे उमरिया और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 04.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचेगी।

 

 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08529 पंडित दीनदयाल उपाध्याय–विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से 11, 18 व 25 जनवरी, 08 व 22 फरवरी तथा 01 मार्च 2025 (प्रत्येक शनिवार) को 20.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 08.26 बजे उमरिया, 09.25 बजे शहडोल, 10.05 बजे अनूपपुर, 10.50 बजे पेंड्रारोड, 13.00 बजे उसलापुर, 16.00 बजे रायपुर और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 03.25 बजे विशाखपट्टनम स्टेशन पहुंचेगी।

  SI Rakesh Chaubey Dismissed: शराब के नशे में की थी गर्ल्स हॉस्टल में घुसपैठ और मारपीट, आईजी की कार्रवाई, कोर्ट ने भी दी कठोर सजा

इस ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 02 एसीथ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू तथा 01 जनरेटर कार सहित 20 एलएचबी कोच की सुविधा रहेगी ।

08562/08561 विशाखापट्टनम-गोरखपुर विशा खापट्टनम,कुम्भ स्पेशल ट्रेन -*

गाड़ी संख्या 08562 विशाखापट्टनम-गोरखपुर कुम्भ स्पेशल, विशाखापट्टनम से 05 व 19 जनवरी तथा 16 फरवरी 2025 (रविवार) को 22.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 13.55 बजे रायगढ़, 15.00 बजे चांपा, 16.00 बजे बिलासपुर, 18.00 बजे पेंड्रारोड, 18.45 बजे अनूपपुर, 19.35 बजे शहडोल, 20.42 बजे उमरिया और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 20.25 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08561 गोरखपुर–विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल, गोरखपुर से 08 व 22 जनवरी तथा 19 फरवरी 2025 (बुधवार) को 14.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 11.45 बजे उमरिया, 13.05 बजे शहडोल, 13.55 बजे अनूपपुर, 14.50 बजे पेंड्रारोड, 17.50 बजे बिलासपुर, 18.50 बजे चांपा, 19.55 बजे रायगढ़ और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 12.15 बजे विशाखापट्टनम स्टेशन पहुंचेगी।

 

इस ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 02 एसीथ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू तथा 01 जनरेटर कार सहित 20 एलएचबी कोच की सुविधा रहेगी ।