पुलिस ने 4 लाख से अधिक रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए अवैध पटाखों का भंडारण, तीन गिरफ्तार

यशवंत कुमार की रिपोर्ट

जांजगीर-चाम्पा: दीपावली की तैयारियों के बीच जिले में अवैध पटाखों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 4 लाख 35 हजार रुपये से अधिक के अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 (ख) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वे अवैध पटाखों की बिक्री पर लगातार नजर रख रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वही जांजगीर चांपा
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध पटाखों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने 23 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में खगेन्द्र कौशिक (28 वर्ष), शिवचरण कश्यप (40 वर्ष) और सूरज कुर्रे (35 वर्ष) शामिल हैं। इनके कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए गए हैं।

  बीयर बम से जवानों को उड़ाने की साजिश नाकाम, बीजापुर से आई बड़ी खबर

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 (ख) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वे अवैध पटाखों की बिक्री पर लगातार नजर रख रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.