CG PSC 2023:– अध्यक्ष की कुर्सी खाली, नतीजा 3 महीने बादभी नहीं आया मेंस का रिजल्ट


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

CG PSC 2023:– सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा समाप्त होने के तीन महीने बाद भी अब तक परिणाम जारी नहीं हो सका है। मुख्य परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थी इंतजार में है। विवादों के बाद अब साक्षात्कार को 150 की जगह 100 अंक का कर दिया गया है।

बिलासपुर। सीजी पीएससी के अध्यक्ष की कुर्सी खाली रहने का असर अब दिखाई देने लग्स है। मुख्य परीक्षा के समाप्त होने के तीन माह बाद भी अब तक रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया है। जिसके चलते डेढ़ लाख परीक्षार्थी इंतजार में है। सीजीपीएससी ने राज्य सेवा के 242 पदों के लिए 24 से 27 जून तक परीक्षा का आयोजन किया था।

सीजीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए 242 पदों हेतु 26 नवंबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया था। 1 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। 11 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद 24 से 27 जून तक सात विषयों की मुख्य परीक्षा हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई 3597 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा दिलाई थी। सात विषयों की मुख्य परीक्षा हुई थी।

परीक्षा के 3 माह बाद भी मुख्य परीक्षा के परिणाम अब तक घोषित नही हो पाया है। बता दें कि 2021 की मुख्य परीक्षा 26 से 29 में 2022 तक हुई थी। जिसका परिणाम 24 अगस्त को जारी किया गया था। इसके अलावा पीएससी 2022 की मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 18 जून 2023 को आयोजित की गई थी। परिणाम 30 अगस्त 2023 को जारी किए गया था। पीएससी 2023 की परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं हो सका है। इसके पीछे कहीं ना कहीं 11 महीने से सीजीपीएससी अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने को कारण मानाजा रहा है। पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं होने के चलते कार्यकारी अध्यक्ष सहित तीन सदस्यों से काम चलाया जा रहा है।

  शांत विष्णु का दिखा रौद्र रूप, अधिकारियों को चेताया कि आवश्यक वस्तुओं के लिए कानून व्यवस्था बिगड़ी तो नपेंगे अफसर

बता दे कि पीएससी एक्ट के मुताबिक अध्यक्ष सहित पांच मेंबरों की नियुक्ति का छत्तीसगढ़ में सेटअप है।

0 इन पदों पर होनी है भर्ती

242 पदों में डिप्टी कलेक्टर, जिला पंजीयक, राज्य वित्त सेवा अधिकारी,खाद्य अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी, आबकारी अधिकारी, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जिला जेल, सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग, सहायक पंजीयक,जिला सेनानी, जनपद सीईओ, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार,सहकारिता विस्तार अधिकारी, राज्य कर निरीक्षक के पदों पर भर्ती होनी है।

0 एक विवाद ऐसा भी

विवादों के बाद साक्षात्कार के अंक किए गए कम,इंटरव्यू अब सिर्फ 100 नंबर का

पीएससी भर्ती में लगातार उठ रहे विवाद और गड़बड़ियों के चलते साक्षात्कार के अंक कम कर दिए गए हैं।
2023 मुख्य परीक्षा के परिणाम जब भी जारी किए जाएंगे उसके बाद साक्षात्कार 150 की जगह मात्र 100 अंकों की आयोजित की जाएगी। इससे साक्षात्कार में किसी अभ्यर्थी को अधिक अंक देकर उपकृत करने के आरोपों पर काफी हद तक लगाम लगेगा।

0 ये राज्य बने रोल मॉडल

बता दे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान त्रिपुरा, गुजरात,गोवा, मिजोरम व सिक्किम में होने वाली पीएससी में साक्षात्कार 100 अंक के होते हैं।