पुलिस की सख्ती: ASP ने 400 से ज्यादा निगरानी गुंडे व बदमाशों की ली परेड, आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी

राजधानी पुलिस ने 42 चाकूबाज तथा 67 अपराधिक तत्वों सहित कुल 109 आरोपियों के विरूद्ध की आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही।

रायपुर। पुलिस ने बदमाशों पर सख्ती शुरु कर दी है। रायपुर में आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए गणेशोत्सव, गणेश विसर्जन/झांकी और तीज त्यौहार के दौरान अपराध रोकने के लिए पुलिस हरकत में आई है। जहाँ अपराधिक तत्वों, चाकूबाजों तथा अपराधियों पर नकेल कसने तथा अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों के चाकुबाजों, सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थानों प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत् 400 से अधिक चाकूबाजों एवं अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई। और उनको समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें।

  बिलासपुर से दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट 23 दिसंबर तक पैक 

पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। अभियान कार्यवाही के तहत 42 चाकूबाजों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा 67 अपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.