एक भारत, श्रेष्ठ भारत: गुजरात पुलिस पहुंची राजनांदगांव, एक दूसरे के काम को सिखेंगे

राजनांदगांव। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत गुजरात के 14 पुलिस कर्मियों का दल छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले में भ्रमण करने के लिए पंहुचा है। जो 14 जगहों पर जाकर जिले में पर्यटन, धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थलो का भ्रमण करेगा। इस दौरान गुजरात पुलिस के साथ अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिये छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेंज को साल 2024 के लिए चुना गया है।

10 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा द्वारा गुजरात पुलिस से आये भ्रमण दल के सदस्यों को भेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समापन पर छग राज्य के पुलिसकर्मियों के हर संभव सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यहां की लोककला संस्कृति से परिचित होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। छग राज्य के पुलिस कार्यप्रणाली सहज, सरल एवं मानवीयता पूर्ण है।

गौरतलब है कि ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत गुजरात राज्य को छत्तीसगढ़ राज्य के साथ एक जोड़ी राज्य के रूप में तय किया गया है। दोनों राज्य के बीच सामंजस्य स्थापित करने गुजरात पुलिस छत्तीसगढ़ में और छत्तीसगढ पुलिस़ गुजरात के लिये तय किया गया है। इसी के तहत राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव से पुलिस बल के 15 सदस्यों को गुजरात राज्य के विभिन्न शहरों, जिलों के भ्रमण के लिये भेजा गया है। इस प्रकार दोनों राज्यों के पुलिस कर्मियों एक दूसरे राज्यों की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर संस्कृति का आदान-प्रदान करेंगे, एक-दूसरे के राज्यों की पुलिस कार्रवाई को देखेंगे और सीखेंगे।

  CG News:– स्कूल में नशेड़ी शिक्षक का वीडियो वायरल, बच्चों और शिक्षिकाओं के सामने शर्ट उतारकर बैठा, देखें video …

इस दौरान आईजी पुलिस दीपक कुमार झा, एएसपी (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी आजाक तनुप्रिया ठाकुर, डी.एस.पी. (ऑप्स) अजीत ओगरे एवं रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.