CG Police: एक ही दिन में कर दिया कमाल, पुलिस का ये काम ‘गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की पुलिस के चलाए जागरूकता अभियान ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बलरामपुर पहुंची टीम ने पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा और उन्हें मेडल भी दिया। असल में जिले की यातायात एवं साइबर पुलिस की टीम ने एक साथ 680 शैक्षिक संस्थानों में यातायात एवं सायबर जागरूकता को लेकर अभियान चलाया। इसमें करीब 200 पुलिसकर्मियों ने एक साथ इन सभी शैक्षणिक संस्थाओं का भ्रमण किया और लगभग 25000 बच्चों को जागरूक किया।

रायपुर से पहुंची गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम आंकलन किया। पुलिस विभाग के जारी किए गए वीडियो, फोटो और अन्य चीजों का अवलोकन करने के बाद एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा और उन्हें मेडल भी दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कहा कि लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक प्रयास किया गया था। और 200 पुलिसकर्मियों ने एक साथ इन सभी शैक्षणिक संस्थानों में काम किया है। जागरूकता से जुड़े ऐसे काम आगे भी चलाते रहेंगे।

  2023 बैच के आईपीएस अफसरों का कैडर एलोकेशन हुआ जारी, छत्तीसगढ़ को मिले 5 आईपीएस, एक को ही होम कैडर

दावाः पूरी दुनिया में आजतक ऐसा कभी नहीं हुआ
गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने कहा कि पूरे विश्व में आज तक ऐसा कहीं भी नहीं हुआ है कि एक साथ 680 स्कूलों में बच्चों को साइबर और यातायात के प्रति एक साथ जागरूक किया गया हो। इसलिए इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.