एसपी रजनेश सिंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगाया पौधा, ग्लोबल वॉर्मिंग से बचने के लिए CM साय ने शुरू किया है अभियान



बिलासपुर।तोरवा क्षेत्र के बंधवा तालाब स्थित इशिका पार्क में 400 पौधों का रोपण किया गया, पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत आज मुख्यमंत्री द्वारा की गई है , जिसके तहत बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नगर के हेमू नगर स्थित बंधवा तालाब इशिका पार्क में आज फलदार,  छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया । 400 पौधे आज पूरे पार्क के किनारे लगाए गए,  जहां पर प्रतिदिन हजारों नगर वासी मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए आते हैं।


इस वृक्षारोपण अभियान में सभी चेतना मित्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी समाज सेवियों, एनसीसी एवं युवोदय के  विद्यार्थियों ने भी पेड़ लगाए।  नगर निगम जोन कमिश्नर खजांची, इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वय मधुलिका सिंह, उमेश कश्यप, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप, हरीश यादव, डीएसपी मंजूलता केरकेट्टा, थाना प्रभारी तोरवा राहुल तिवारी, कार्यक्रम की आयोजक अंचल उपाध्याय शिशिर शुक्ला, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रमुख एवं चेतना मित्र , एनसीसी व यूवोदय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एसपी की अपील…
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी बिलासपुर वासियों  से अपील की है , *एक पेड़ मां के नाम एवं चेतना अभियान, के तहत *अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर* बनाने के लिए  सभी अधिक से अधिक पेड़  लगाएं  एवं पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित रखें ।

  विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से बन रही है स्तरहीन डामर रोड

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.