दो आदतन अपराधियों का नाम गुण्डा सूची में शामिल



बिलासपुर – आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर बदमाशों के कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दो आदतन अभ्यासिक अपराधियों का नाम गुण्डा सूची में जोड़ा गया है।
                         पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा सूची खोलने का आदेश जारी किया गया है। आज अकबर खान और तैयब हुसैन दो अभ्यासिक अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा सूची खोलने का आदेश पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी  किया गया है।उक्त आदतन आरोपियों के विरूद्ध वर्ष 2002 से लगातर अपराधिक गतिविधियों जैसे राय होकर मारपीट, गुण्डागर्दी , गाली गलौज , जान से मारने की धमकी , शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना , जुआ, आत्महत्या करने के लिये प्रेरित करना जैसे गंभीर मामले पंजीबद्व हैं। जिन पर सतत निगरानी करने और गुंडा फाइल खोलने की कार्यवाही उक्त गुंडों के विरुद्ध की गई।

  CG news : कांग्रेस शहर अध्यक्ष की रेस में ‘महिला दावेदार’ की आग जैसी पोस्ट ने मचा दी हलचल — पुराने मठाधीशों पर तंज, राहुल गांधी पर उम्मीदें– जानें पूरी अंदरूनी कहानी


गुण्डा सूची में शामिल नाम –

अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 50 वर्ष निवासी देवनंदन नगर फेस 1 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छग और तैयब हुसैन पिता अख़्तर हुसैन उम्र 40 वर्ष निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।

जिला पुलिस ने की अपील –

बिलासपुर जिला पुलिस ने अपील करते हुये कहा है कि अवैध एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहें अन्यथा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का यह प्रहार लगातार जारी रहेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.