ढेबर सीटी में 8 दिनों से पानी की किल्त…
बिल्डर  मस्त……मकान मालिक त्रस्त
फ्लेटों पर चस्पा हो रहा फ्लेट बेचने के पोस्टर



रायपुर—कहते है न नाम बड़े दर्शन छोटे इसका उदाहरण यदि आप को देखना होगा तो रायपुर के ढेबर सीटी से अच्छा कुछ नहीं होगा। 500 से अधिक फ्लैट बनाया गया है जहां पानी के लिए त्राही त्राही मचा हुआ है। किसी ब्लॉक में पानी नहीं आ रहा फ्लैट के निचे एक टैकर खड़ा कर दिया गया है। सवाल यह है कि 6 मंजिला फ्लैट पर कौन पानी ढोएगा…


शहर के सबसे बड़ा और अरबो के प्रोजेक्ट वाला ढेबर सीटी में पानी की किल्लत से सैकड़ो परिवार परेशान है। अचरज की बात है कि शहर सरकार चलाने वाले लोग अपने ही सीटी को पानी नहीं दे पा रहें है।

फ्लैटों पर लगा बेचने का पोस्टर..
पानी सब के लिए आवश्यक है। यहां के लोग पहले तो पानी के अभाव से जुझ रहें है।  शेष दिनों में पानी मिल भी जाता है तो यहां के पानी काफी हार्ड है। पानी में पीएच 600 के आस पास है। इस लिए पानी को पचानें में दिक्त होती है। परेशान लोग अब फ्लैट बेचने का पोस्टर तक लगा रहें है।


1 टैकर 500 परिवार कौन चढ़ाए पानी..
ढेबर सीटी की भव्यता उसके ऊचे ऊचे फ्लैट को देखने से पता चलता है। पानी को लेकर रोज हाहाकार मच रहा है । मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपय की वसूली होती है मगर सुविधाएं गायब है। बीते 8 दिनों से पानी की किल्लत है । फ्लैट के नीच एक टेंकर खड़ा कर दिया गया है। लोग ना तो नहा पा रहें है ना ही खाना बनाने के लिए पानी मिल रहा है। पुरे शहर में ढेबर सीटी में फैले अव्यवस्था को लेकर चर्चा हो रही है।

  Bilaspur Education News:- अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी? शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप,संभागीय जांच की मांग , डीईओ-बीईओ प्रक्रिया पर उठे सवाल अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हाईकोर्ट तक जाएंगे – गौरहा

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.