छत्तीसगढ़ में ‘लाल बत्ती’ की दूसरी खेप जारी, विष्णुदेव सरकार ने 13 निगम-मंडल और आयोगों में की नियुक्तियां

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने बहुप्रतीक्षित निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सरकार ने विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करते हुए कई नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था। सूची जारी होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार राज्य महिला आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, अनुसूचित जाति आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, शाकंभरी बोर्ड, राज्य शिक्षा आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण, श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग तथा राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सहित कुल 13 संस्थाओं में नियुक्तियां की गई हैं।

सरकार ने गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है, जबकि डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, शाकंभरी बोर्ड, शिक्षा आयोग समेत अन्य संस्थाओं में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने संगठन और सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया है। लंबे समय से रिक्त पड़े इन पदों पर नियुक्ति होने से संबंधित संस्थाओं के कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


देखिए पूरी सूची

क्रमनिगम / मंडल / आयोगपदनाम
1छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्डअध्यक्षश्री गौरीशंकर श्रीवास
  सदस्यश्री देवशरण सेन
2राज्य महिला आयोगअध्यक्षडॉ. श्रीमती ममता साहू
3छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोगअध्यक्षश्री रामलाल चौहान
  उपाध्यक्षश्री वेदराम मनहरे
  सदस्यश्री सौरभ सिंह जागृत
  सदस्यश्री दुर्गा महेश्वर
  सदस्यश्री दयावंत धर बांधे
4छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्डअध्यक्षश्री आनंद निषाद
  सदस्यश्री नेतराम निषाद
5छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलअध्यक्षश्री राजेश कुमार राजपूत
  सदस्यश्रीमती सुमन मुथा
6शाकंभरी बोर्डअध्यक्षश्री राजेन्द्र नायक
  सदस्यश्री बसंत पटेल
  सदस्यश्री प्रेमलाल पटेल
  सदस्यश्री संतोष पटेल
  सदस्यश्री प्रेम पटेल
7छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोगअध्यक्षश्री सुधीर गौतम
8राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोगसदस्यश्री मनमथ नाथ शर्मा
9छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगमसदस्यश्रीमती प्रसन्ना अवस्थी
10रायपुर विकास प्राधिकरणउपाध्यक्षडॉ. जे.पी. शर्मा
11छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडलउपाध्यक्षश्री किशोर
12गौ सेवा आयोगउपाध्यक्षश्री आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज)
13छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोगउपाध्यक्षश्री मंगल दास ठाकुर
  मुख्यमंत्री की दूरदर्शी पहल से बिजहा में बदली तस्वीर, शासकीय गौशाला बनी रोजगार और सुरक्षा का सशक्त केंद्र

 

राज्य सरकार द्वारा जारी इस सूची के साथ विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का एक और चरण पूरा हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य रिक्त पदों पर भी नियुक्तियां की जा सकती हैं। फिलहाल नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं राजनीतिक हलकों में इन नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.