कोरबा: सतरेंगा में सेल्फी की चाह बनी काल, गहरे पानी में डूबने से SECL कर्मी की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने का रोमांच एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। यहाँ अपने दोस्तों के साथ घूमने आए SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के 24 वर्षीय कर्मचारी सुभांशु ध्रुव की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के बीच सुभांशु अपने दोस्तों के साथ सतरेंगा पिकनिक स्पॉट पहुंचा था। इसी दौरान वह पानी के बीच बने एक टापू तक जाने का प्रयास करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टापू की ओर बढ़ते समय जब उसे खतरे का अहसास हुआ, तो वह बीच रास्ते से वापस लौटने लगा। लेकिन बारिश के कारण बढ़े हुए जलस्तर और पानी के तेज बहाव के चलते वह अपना संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में समा गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

घटना की सूचना मिलने पर श्यांग पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को बचाव दल ने सुभांशु का शव बरामद किया।

प्रशासन की अपील: वर्षाकाल में नदी, नालों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। ऐसे में पिकनिक के दौरान जोखिम भरे स्थानों पर जाने और फोटो या वीडियो (सेल्फी) बनाने से सख्त परहेज करें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.