कोरबा: किचन में बर्तन के रैक में छिपा बैठा था भारत का सबसे जहरीला सांप ‘करैत’, बाल-बाल बचा परिवार

कोरबा। जिले के ढोडीपारा बस्ती में रविवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के किचन में बर्तन रखने वाली जाली (रैक) के अंदर भारत का सबसे विषैला सांप ‘कॉमन करैत’ छिपा मिला। गनीमत रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई और परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। सांप को देखते ही परिवार ने सूझबूझ दिखाई और घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बना ली। इसके बाद तुरंत स्थानीय स्नेक रेस्क्यू टीम (आरसीआरआस) को इसकी सूचना दी गई। खबर मिलते ही टीम के सदस्य उमेश यादव और अतुल सोनी मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी से कॉमन करैत का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप को पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.