कोरबा: CWS के इनोवेशन से SECL को 12 करोड़ रुपये का लाभ, कर्मचारियों को मिला सम्मान

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सेंट्रल वर्कशॉप (CWS) कोरबा में किए गए एक तकनीकी इनोवेशन से कंपनी को लगभग 12 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

जानकारी के अनुसार, इंजन शॉप के प्रमुख के नेतृत्व में 3412 केपीएच मॉडल के 5 इंजनों का उपयोग बंद हो जाने के बाद उन्हें सफलतापूर्वक 3412 एनटीई मॉडल में परिवर्तित किया गया। इस नवाचार से कंपनी को बड़ी आर्थिक बचत हुई है।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए इंजन शॉप के गिरिवर कुमार राठौर, छतराम खूंटे, इबरार खान और संजय कुमार को SECL मुख्यालय बिलासपुर द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर “बेस्ट इनोवेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा के महाप्रबंधक एल. आर. सूर्यवंशी सहित के.के. राव, आर.के. गुप्ता (मुख्य प्रबंधक, उत्खनन), एस.के. अग्रवाल (स्टाफ ऑफिसर, एम.एम.), बलराम टंडन (स्टाफ ऑफिसर, एच.आर.), एम. के. जैन (वरिष्ठ प्रबंधक, उत्खनन), एस.के. सैनी (क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक) और पीयूष नायक (प्रबंधक, उत्खनन) उपस्थित रहे।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.