गर्मी में सख्ती: कोरबा में पेय पदार्थों की जांच तेज, बिना लाइसेंस डिस्ट्रीब्यूटर सील

कोरबा: बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में पेय पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और राजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज से पानी के नमूने जांच हेतु लिए गए।

इसके साथ ही डिंगापुर वार्ड क्रमांक 36 में स्थित पियूष डिस्ट्रीब्यूटर (पेप्सिको कंपनी) में भी निरीक्षण किया गया, जहां से स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर के पास उक्त स्थान के लिए वैध लाइसेंस नहीं था।

लाइसेंस की अनुपस्थिति को गंभीर उल्लंघन मानते हुए विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए फर्म को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.