हिंदू नववर्ष पर निहारका में सेवा और भव्य शोभा यात्रा

कोरबा। हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर निहारका क्षेत्र में समाजसेवी आयुष जसवाल द्वारा भक्तजनों के लिए मीठा शरबत वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य की लोगों ने खूब सराहना की और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शरबत ग्रहण कर आयोजक के प्रति आभार जताया।

इस दौरान निहारका क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम और धार्मिक जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

हिंदू नववर्ष के अवसर पर हुए इस आयोजन ने क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया, वहीं सामाजिक एकता और सेवा भाव का भी संदेश दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.