कटघोरा के कांग्रेसी नेता राजीव लखनपाल बने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का उपाध्यक्ष

कोरबा 07 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी सूची को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। यह सूची कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान द्वारा प्रस्तावित की गई थी। अनुमोदन के साथ ही कटघोरा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव लखनपाल को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजीव लखनपाल की नियुक्ति की खबर सामने आते ही कटघोरा सहित पूरे कोरबा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक और मजबूत कदम बताया है। पार्टी के स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने राजीव लखनपाल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

राजीव लखनपाल लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में उनकी गिनती होती है। इससे पहले वे कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

  Durg rape case:– मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी के लिए वकील नहीं करेंगे पैरवी,अधिवक्ता संघ ने ली शपथ

स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजीव लखनपाल का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ उनका बेहतर तालमेल और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कटघोरा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है और विश्वास व्यक्त किया है कि राजीव लखनपाल अपने नए दायित्व का भी उसी समर्पण और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे, जैसे उन्होंने पूर्व में संगठन के लिए कार्य किया है।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।