कोरबा: पढ़िए तीन जरूरी खबरें

ग्राम पंचायत सिंघिया में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज

कोरबा 02 फरवरी 2026/ जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिंघिया में 03 फरवरी को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। इस शिविर में जिले के ऐसे युवक-युवतियां/उद्यमी जो स्वयं का व्यवसाय/उद्यम स्थापना के लिए अनुदानित ऋण का लाभ लेने के इच्छुक हैं, वे इस शिविर में सम्मिलित होकर लाभ उठा सकते हैं।

पीएमएनएम का आयोजन आईटीआई  कोरबा में 09 फरवरी को

कोरबा 02 फरवरी 2026/ अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएम) का आयोजन 09 फरवरी को आईटीआई कोरबा में किया जा रहा है।

आईटीआई कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योगों/ प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षाणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन एवं नियोजन किया जायेगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि एवं आईटीआई उत्तीण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 09 फरवरी को प्रातः 9 बजे उपस्थित होकर पंजीयन एवं नियोजन की कार्यवाही कर सकते हैं।

  छत्तीसगढ़ में DMF घोटाले का बड़ा खुलासा: 75 करोड़ के घोटाले में 6000 पन्नों की चार्जशीट, IAS रानू साहू समेत 9 आरोपी जेल में

पाली महोत्सव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति 10 फरवरी तक आमंत्रित

कोरबा 02 फरवरी 2026/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (सामुदायिक आदिवासी कला, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन) कार्यक्रम का 15 एवं 16 फरवरी को विकासखंड पाली के ग्राम केराझरिया में किया जायेगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

पाली महोत्सव 2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुत देना चाहते हैं उनसे निर्धारित प्रारूप अनुसार आवश्यक दस्वावेज/सीडी/पेन ड्राईव/गूगल फॉम में अपलोड/वेबसाईट लिंक, यूट्यूब लिंक इत्यादि सहित प्रविष्टि 12 फरवरी 2026 तक आमंत्रित की गई थी। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए अब प्रविष्टि 10 फरवरी 2026 सायं 4 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में आमंत्रित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।