कल से रविशंकर शुक्ल नगर में शिवभक्ति की बहेगी बयार, कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 2 से 10 फरवरी तक होगा भव्य रुद्र महायज्ञ

कोरबा 01 फरवरी। कोरबा पं. रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में जनकल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह धार्मिक आयोजन 02 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे रुद्र महायज्ञ होगा तथा संध्या 4.00 से 8.00 तक शिव महापुराण की कथा होगी ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 02 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा कपिलेश्वर नाथ मंदिर से साड्डा शिव मंदिर तक जल लेकर पुनः कथा स्थल पहुंचेगी। इसके पश्चात 03 फरवरी 2026 से वेदी मंडप पूजन एवं यज्ञाहुति प्रारंभ होगी।

इस पावन आयोजन में शिव महापुराण कथा वाचक पं. हनुमान दास जी महाराज (अयोध्या वासी संत) द्वारा शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह, दक्ष यज्ञ, देवी पार्वती की तपस्या, शिव कृपा, सृष्टि रहस्य सहित अनेक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

मांगलिक कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगेः-10 फरवरी 2026 को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं दोपहर 1 बजे से महाभंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

  CG News:– चिकित्सा कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा हेतु लगाई गुहार, कहां नशे में पहुंचते हैं मरीज और परिजन करते हैं अभद्रता

इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति एवं समस्त नगरवासी के सहयोग से किया जा रहा है। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।