एसईसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा 01 फरवरी। कोरबा पश्चिम के कुसमुण्डा क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक एसईसीएल कर्मी ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कुसमुण्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुसमुण्डा थाना अंतर्गत विकासनगर कालोनी के आवास क्रमांक एमडी-17 में एसईसीएल कर्मी गुलाब सिंह पिता पारसनाथ निवास करता था। उसका शव आज सुबह उसके कमरे में पंखे पर फंदे से लटकता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसईसीएल कर्मी की लाश फांसी के फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिलते ही कुसमुण्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात् शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के चीरघर भिजवाया।

बताया जाता है कि एसईसीएल कर्मी गुलाब सिंह मुलतः सूरजपुर जिले के खडगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पम्पापुर गांव का निवासी थी।
वह अविवाहित था और कुसमुण्डा में अकेले रहता था। उसके परिचितों के अनुसार कल सायं उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। एसईसीएल कर्मी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।