Prakhar Bhoomi
  • होम
  • राज्य एवं शहर
  • देश – विदेश
  • राशिफल

Bilaspur Police Range News: – थाने में जो देखा-समझा, अब छुपेगा नहीं ‘अनुभव’ QR कोड से पहुंचेगी बात सीधे IG तकबिलासपुर रेंज में नई पहल की शुरुआत

05/02/2026 News Desk छत्तीसगढ़, देश - विदेश, राज्य एवं शहर 0

Bilaspur Police Range News : – बिलासपुर। पुलिस थाने तक आम आदमी पहुंचता तो है, लेकिन अपनी बात कह पाता है या नहीं—यह सवाल हमेशा बना रहता है। इसी खाई को पाटने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस रेंज में ‘अनुभव’ QR कोड प्रणाली की शुरुआत की गई है, जिसके जरिए अब नागरिक थानों और पुलिस कार्यालयों से जुड़े अपने अनुभव सीधे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे।

Bilaspur News :– बिलासपुर पुलिस रेंज में गुरुवार , 5 फरवरी 2027 को एक ऐसी पहल शुरू हुई, जो पुलिस और आम लोगों के बीच की दूरी कम करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की सोच से तैयार ‘अनुभव’ क्यूआर कोड सिस्टम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके जरिए अब थाने या पुलिस कार्यालय में आए लोगों को अपना अनुभव बताने के लिए किसी अफसर के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे—फीडबैक सीधे IG कार्यालय तक पहुंचेगा।

चेतना सभागार से हुआ शुभारंभ

यह कार्यक्रम बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित चेतना सभागार में हुआ। मंच पर संभाग आयुक्त सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह मौजूद रहे। वहीं रेंज के अन्य जिले—कोरबा, रायगढ़, जांजगीर–चांपा, मुंगेली, जीपीएम, सारंगढ़ और सक्ती—के पुलिस अधीक्षक वर्चुअल रूप से जुड़े।

कैसे काम करेगा ‘अनुभव’ सिस्टम

थानों और पुलिस कार्यालयों में लगाए गए क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करने पर एक साधारण गूगल फॉर्म खुलेगा। इसमें कुछ सवाल होंगे, जिनके जरिए कोई भी व्यक्ति थाने में मिले व्यवहार, व्यवस्था या परेशानी को दर्ज कर सकता है। फॉर्म भरते ही यह जानकारी सीधे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दर्ज हो जाएगी। चाहें तो नाम और मोबाइल नंबर भी नहीं देना होगा—यह पूरी तरह वैकल्पिक रखा गया है।

क्यों शुरू की गई यह पहल

कार्यक्रम में आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि पुलिस को अब तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। लोगों को अपनी बात कहने का आसान रास्ता मिलना चाहिए, ताकि अनुभव और शिकायतें समय पर सामने आ सकें। इसी सोच से ‘अनुभव’ क्यूआर कोड को पूरे रेंज में एक साथ लागू किया गया है। बुधवार से रेंज के सभी आठ जिलों के सभी थानों में यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है।

  सरकार भुगतान नहीं कर रही मरीज ईलाज के अभाव में भटक रहे है - कांग्रेस

अफसरों ने क्या कहा

जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस पहल को सराहा और कहा कि इससे आम लोग बिना किसी औपचारिकता के अपनी बात सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।
संभाग आयुक्त सुनील जैन का कहना था कि जब पुलिस जनता की सेवक है, तो उसके काम का मूल्यांकन भी जनता के अनुभवों से होना चाहिए।

फीडबैक से बदलेगी थाना व्यवस्था

DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों में क्यूआर कोड लगा दिए गए हैं। थानों में आने वाले लोगों से जो फीडबैक मिलेगा, उसी के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।
कार्यक्रम में रायगढ़ के एसएसपी शशिमोहन सिंह, मुंगेली के एसएसपी भोजराम पटेल और कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने भी कहा कि यह सिस्टम रियल टाइम में समस्याओं को समझने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

रिबन कटिंग और प्रेजेंटेशन

कार्यक्रम के दौरान क्यूआर कोड का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद ‘अनुभव’ सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर एक छोटा वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया। आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और प्रिंट व सोशल मीडिया से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

आम लोगों से अपील

आईजी रामगोपाल गर्ग ने लोगों से अपील की कि वे इस व्यवस्था का ईमानदारी से उपयोग करें। अगर अनुभव अच्छा हो तो उसे भी साझा करें और अगर कहीं कमी महसूस हो, तो बिना डर अपनी बात रखें—ताकि पुलिस व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जा सकें।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। इसके साथ ही बिलासपुर रेंज में जनता से सीधे संवाद का यह नया माध्यम औपचारिक रूप से शुरू हो गया।

  • Bilaspur Police Bilaspur Police Range Anubha
  • Chhattisgarh Police IG Ramgopal Garg
  • Feedback
  • Public Feedback System Police Reforms
  • QR Code Police Public CG Police News
Previous

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से उद्योगों को नई गति, वैश्विक मंच पर मजबूत होगा भारत — अमर सुल्तानिया

Next

CG Health News:– प्रदेश में सुशासन का यह हाल, मुख्यमंत्री के गृह जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने पर वृद्धा को ठेले में लाना पड़ा अस्पताल, देखिए VIDEO…

  • No Image

    Our Government is Committed to the Empowerment of Divyangjans: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

    Prime Minister Shri Narendra Modi Gave the Term ‘Divyang’ a New Meaning of Dignity and Self-Respect, Says Chief Minister Assistive Devices Worth ₹3.58 Crore Distributed […]

  • No Image

    BALCO Strengthens Supply Chain with New BTAP Alumina Railway Rake

    Korba (Balconagar) 31st July 2026: Before aluminium emerges from the smelter, a story unfolds behind the scenes. It begins with alumina, the lifeline of aluminium […]

  • No Image

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    कोरबा, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी लॉजिस्टिक्स क्षमता को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने रेलवे यार्ड में […]

  • No Image

    CG रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख का सम्मान, आउट ऑफ टर्न डीएसपी पदोन्नति का ऐलान

    रायपुर, 3 अगस्त। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने वाली […]

  • विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल कोरबा द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    कोरबा। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जिला कोरबा के तत्वावधान में रविवार को टी.पी. नगर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, सद्बुद्धि यज्ञ एवं पुतला दहन कार्यक्रम […]

भिलाई स्टील प्लांट बिकने की खबर पर विराम ! केंद्र सरकार ने बताया फर्जी, मंत्रालय की पोस्ट में क्या है ?

18/10/2026 0

रोग अनुसंधान के विज्ञान में छत्तीसगढ़ की ऊंची छलांग, CM विष्णु देव साय ने बताई BSL-3 लैब की अहमियत, बीमारियों से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में भी होगा उन्नत अनुसंधान, टीके और दवाओं के विकास से जुड़े शोध को मिलेगी मदद

12/10/2026 0

महानदी विवाद पर बड़ा कदम : CM विष्णु देव साय बोले- ऐसा समाधान हो, जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो, देखिए बैठक का VIDEO….

01/10/2026 0

CG Rajyotsav 2026: नवा रायपुर में आसमान से बरसेगा रोमांच! Sarang के 6 Helicopters दिखाएंगे शानदार Air Show, Aakashganga की होगी धमाकेदार Entry

01/10/2026 0

विष्णु भैया सरकार में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 5000 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, घोषित हुई तारीखें

24/09/2026 0

छत्तीसगढ़ के इस गांव ने बदल दी बिजली की परिभाषा ! हर घर सौर ऊर्जा से रोशन, 282 किलोवाट क्षमता तैयार

02/11/2026 0

राजनांदगांव। कल्पना कीजिए एक ऐसे गांव की, जहां बिजली उत्पादन की व्यवस्था सिर्फ किसी एक सरकारी भवन या संस्थान तक सीमित न होकर प्रत्येक घर […]

मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल

02/11/2026 0

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, हॉकी देश का गौरव : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश की खेल […]

राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

01/11/2026 0

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक रिदम क्वीन बैंड की शानदार प्रस्तुति और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी […]

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

01/11/2026 0

विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया नक्सलवाद की चुनौती से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के […]

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री साय

01/11/2026 0

मुख्यमंत्री साय ने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर चिकित्सकों और अस्पताल की पूरी टीम को दी बधाई केंद्रीय मंत्री […]

छत्तीसगढ़ के इस गांव ने बदल दी बिजली की परिभाषा ! हर घर सौर ऊर्जा से रोशन, 282 किलोवाट क्षमता तैयार

02/11/2026 0

राजनांदगांव। कल्पना कीजिए एक ऐसे गांव की, जहां बिजली उत्पादन की व्यवस्था सिर्फ किसी एक सरकारी भवन या संस्थान तक सीमित न होकर प्रत्येक घर […]

Copyright © 2026 | Fafafatsamachar by D S Graphics