Bilaspur Crime News:– सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल पर लगे गंभीर आरोप, IG ने दिए जांच के आदेश

Bilaspur Crime News:– सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और समाचारों को लेकर बिलासपुर पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने तत्कालीन एएसपी सिटी राजेन्द्र जायसवाल के संबंध में सामने आए गंभीर आरोपों की जांच के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bilaspur बिलासपुर।  आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने आदेश में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें एएसपी सिटी राजेन्द्र जायसवाल पर स्पा सेंटर संचालकों से अवैध रूप से धनराशि की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो की दृश्य एवं श्रव्य सामग्री को पेन ड्राइव के माध्यम से संलग्न कर एसएसपी को भेजा गया है, ताकि तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जा सके।

क्या है वायरल वीडियो में:
वायरल वीडियो में कथित रूप से स्पा सेंटर संचालकों के साथ बातचीत और लेन–देन से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में किसी तरह रुपये की मांग नहीं की गई है। वीडियो में एएसपी केवल सिस्टम को फॉलो करने की नसीहत देते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो की सत्यता और उसमें किए गए दावों की पुष्टि अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईजी ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

आईजी ने कहा पुलिस की छवि हो रही प्रभावित:
पुलिस महानिरीक्षक ने अपने पत्र में कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री से विभाग की छवि प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में आवश्यक है कि तथ्यों की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने तथ्यात्मक हैं, वीडियो की रिकॉर्डिंग कब और किस परिस्थिति में की गई, तथा इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.