CG Police News:– रिंग रोड नंबर 03 पर अवैध डीजल-पेट्रोल भंडारण का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार, 44 लाख से अधिक की खेप जब्त

Raipur Police News:– राजधानी रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिंग रोड नंबर 03 पर स्थित दो अलग-अलग यार्डों से अवैध रूप से संग्रहित डीजल और पेट्रोल की भारी खेप जब्त की है। संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दोनों यार्डों के संचालक फरार बताए जा रहे हैं। जब्त किए गए पेट्रोल-डीजल की कुल कीमत लगभग 44.30 लाख रुपये आंकी गई है।

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025।
राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध डीजल और पेट्रोल भंडारण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर रेंज साइबर थाना रायपुर और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने रिंग रोड नंबर 03 स्थित दो अलग-अलग यार्डों में छापा मारकर भारी मात्रा में ईंधन बरामद किया। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि यार्ड संचालक अब भी फरार हैं।

टेकारी चौक यार्ड से 42.90 लाख का ईंधन जब्त

पुलिस को 01 अक्टूबर को सूचना मिली कि रिंग रोड नंबर 03 टेकारी चौक स्थित एक यार्ड में ट्रक और ड्रम के माध्यम से पेट्रोल-डीजल अवैध रूप से जमा किया जा रहा है। टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल मौजूद मिले।

जांच में पाया गया कि यार्ड में बिना किसी वैध दस्तावेज़ के 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल रखा गया था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 42.90 लाख रुपये आंकी गई। साथ ही तीन ट्रक टैंकर (CG 10 AF 0113, CG 04 PR 7421, CG 04 PT 8504), एक चाड़ी और दो पाइप भी जब्त किए गए।

  छत्तीसगढ़ में महिला स्वास्थ्य अधिकारी का हुआ अपहरण, अपहरणकर्ता ने फोन कर टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दे मांगी फिरौती,  पुलिस टीम ने ओयो होटल  से किया  बरामद

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 492/25, धारा 287 BNS एवं 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पिरदा चौक यार्ड से 1.40 लाख का डीजल-पेट्रोल बरामद

इसी तरह दूसरी टीम ने पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड पर छापा मारा। यहां अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित सरोज पकड़े गए।

आरोपियों के कब्जे से 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है। इसके अलावा एक ट्रक टैंकर (CG 10 BU 2417), एक चाड़ी और दो पाइप भी जप्त किए गए। चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 493/25, धारा 287 BNS एवं 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

संचालक फरार, तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, दोनों यार्डों के संचालक फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कुल बरामद ईंधन – 46,840 लीटर
कुल कीमत – लगभग 44.30 लाख रुपये
गिरफ्तार आरोपी – 9
पंजीबद्ध अपराध – 2 (492/25 और 493/25)

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.