Bilsspur Teacher News:– शिक्षिका और छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप झेल चुके प्राचार्य ने शिक्षकों के ग्रुप में कलेक्टर–एसपी–आईजी को बताया चोर

Bilsspur Teacher News:– कोटा विकासखंड के जोगीपुर शासकीय हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पहले शिक्षिका और छात्रा से छेड़छाड़ के प्रकरणों में उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुआ और अब उन्होंने शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में कलेक्टर, एसपी और आईजी को “चोर” कहकर हंगामा खड़ा कर दिया।

Bilaspur। कोटा क्षेत्र के जोगीपुर हाई स्कूल के प्राचार्य मनीष वर्मा विवादों से बाहर निकल ही नहीं पा रहे हैं। सबसे पहले महिला व्याख्याता ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया और जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय जांच भी शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई। इसके कुछ ही समय बाद स्कूल की एक छात्रा ने भी प्राचार्य पर गलत नीयत से छेड़खानी करने का आरोप लगाया। इस आरोप के आधार पर उन पर पास्को एक्ट के तहत एफआईआर हुई।

कलेक्टर, एसपी और आईजी को बताया चोर:–

नवीनतम मामले में प्राचार्य मनीष वर्मा ने शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कलेक्टर, एसपी और आईजी तक को “चोर” लिख डाला। उनका यह मैसेज ग्रुप में तेजी से वायरल हुआ और अब शिक्षा जगत में आक्रोश फैल गया है।

  CG Highcourt news:– 22 सौ करोड़ के शराब घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत हुई खारिज, हाईकोर्ट ने कहा भ्रष्टाचार मानव अधिकारों का उल्लंघन है, ईडी के मामले में जमानत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने मामले में लगाई थी याचिका

महिला शिक्षिका पर भी लिखी थीं आपत्तिजनक टिप्पणियां:–

इससे पहले भी प्राचार्य वर्मा ने अलग-अलग शिक्षकों के ग्रुप में एक महिला शिक्षिका को लेकर अशोभनीय बातें लिखी थीं। उस समय शिक्षकों ने एडमिन से शिकायत दर्ज कर उन्हें हटाने की मांग की थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब अधिकारियों को निशाना बनाने के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।

शिक्षा जगत में बढ़ी हलचल:–

लगातार दर्ज हो रही शिकायतों और मामलों के बावजूद सख्त कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि ऐसे घटनाक्रम शिक्षा विभाग की साख को ठेस पहुँचा रहे हैं और छात्रों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.