???? जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ | दिनांक 19.08.2025

???? चार माह से फरार चल रहे दो आरोपी थाना शिवरीनारायण पुलिस के हत्थे चढ़े

???? आरोपियों ने ग्राम मेहंदी बस स्टैंड के पास प्रार्थी को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर फरार हो गए थे।
???? फरार आरोपियों सूरज वर्मा (22 वर्ष, निवासी पेंड्री थाना पामगढ़) एवं तारा कश्यप (21 वर्ष, निवासी पामगढ़) को पुलिस ने उनके सकुनत से गिरफ्तार किया।
???? आरोपियों को धारा 118(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

???? प्रकरण विवरण
दिनांक 14.04.2025 को प्रार्थी सत्यम कुमार टंडन निवासी पामगढ़ ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/2025 दर्ज कर जांच शुरू की और चार माह से फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।

???? पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), एएसआई रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।


Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.